BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

युवा कनेक्ट कार्यक्रम में VBYLD क्विज 2027 के लिए युवाओं को किया प्रेरित


पलामू : माई भारत के तत्वावधान में रेहला स्थित शैक्षणिक संस्थानों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत युवा नेता संवाद (VBYLD) 2027 से जोड़ना तथा VBYLD क्विज 2027 में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला युवा पदाधिकारी सुमी सिंह, युवा आइकन रितु कुमारी, रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जिला युवा पदाधिकारी सुमी सिंह ने युवाओं को माई भारत की विभिन्न गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी देते हुए VBYLD क्विज में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने की अपील की। युवा आइकन रितु कुमारी ने युवाओं से संवाद करते हुए युवा नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार साझा किए।

विश्वविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्विज के बाद चयनित प्रतिभागियों को अगले चरण में अपने ज्ञान, विचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से स्वयं पंजीकरण करने तथा अन्य युवाओं को भी इस पहल से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।