BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जाली मोहर व फर्जी पत्राचार के आरोप में टीटीई ने अपने सहोदर भाई के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी


 रेलवे कर्मी के आवेदन पर शहर थाना में प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस


Bokas👇
मालूम हो कि किशोर पांडे और बी एम पांडे सहोदर भाई है।  इन लोगों के बीच कुछ पारिवारिक या फिर अन्य कारणों से काफी दिनों से विवाद चल रहा है और मीडिया में दोनों भाई बराबर छाए रहते हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं। सच्चाई क्या है यह जनता भली-भांति जानती है और निर्णय तो न्यायालय को लेना है लेकिन इतना तय है कि दो भाइयों के बीच यह लड़ाई अच्छी नहीं लगती है। इससे हम लोग भी शर्मसार होते हैं। दोनों भाई एक जुट हो जाए, मेरी यही अपील है, क्योंकि दोनों देश के सम्मानित पदों पर आसीन है और इनका परिवार संस्कारपूर्ण रहा है उसकी मर्यादा का ख्याल रखें, पत्रकार सिर्फ न्यूज़ छापनेपने के लिए नहीं बल्कि राह दिखाने के लिए भी होता है।




डालटनगंज, प्रतिनिधि।
जाली हस्ताक्षर, मोहर और पत्राचार के माध्यम से सरकारी सेवा में बाधा डालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने किशोर कुमार पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी बैरिया निवासी एवं पूर्व मध्य रेलवे के गोमो स्टेशन पर पदस्थापित टीटीई (निरीक्षक) बाल मुकुंद पांडेय के आवेदन पर दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में बाल मुकुंद पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनके सहोदर भाई किशोर कुमार पांडेय पूर्व में भी उनके खिलाफ विभाग और पुलिस अधिकारियों को कई पत्र भेज चुके हैं। उनका कहना है कि पूर्व में हुई जांच में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हुए थे। आरोप है कि हाल में भी दो पत्रों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की कथित जाली मोहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ आरोप लगाए गए।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि किशोर कुमार पांडेय स्वयं को सर्वोच्च न्यायालय का अधिवक्ता बताते हुए जाली हस्ताक्षर, मोहर और पत्रांक का इस्तेमाल कर उनकी सरकारी सेवा में हस्तक्षेप करते रहे हैं। मामले में पुलिस ने संबंधित  कई  धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कथित पत्रों, मोहर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।