BREAKING NEWS

logo

नए और लेटेस्ट फुटवियर, देंगे गॉर्जियस लुक


रांची: आप भी भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने पार्टी लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो अब आप फुटवियर में कुछ चेंज कर सकती हैं।

ब्लैक ओपन टो सैंडल

लुक को खास बनाने के लिए अगर आप आउटफिट सिलेक्ट कर चुकी हैं, लेकिन फुटवियर को लेकर परेशान है, तो आपके लिए इस तरह के ब्लैक ओपन टो सैंडल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे फुटवियर डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके  लुक को भी खास बनाने में मदद करेंगे और पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। 


ग्रे लेयर ब्लॉक हील

आप चाहे तो इस तरह के खूबसूरत ग्रे लेयर ब्लॉक हील को भी न्यू ईयर पार्टी के दौरान पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इन्हें आप अपने पैरों में शामिल कर न्यू ईयर पार्टी के दौरान भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। इन्हें आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। 


क्रॉस पार्टी किटन हील्स सैंडल

अपनी खूबसूरती में चार-चार लगाने के लिए और लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत क्रॉस पार्टी किटन हील्स सैंडल को भी शामिल कर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसी फुटवियर डिजाइंस इन दोनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।


ट्रांसपेरेंट ब्लॉक हील सैंडल

आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप किसी साथ इस तरह के खूबसूरत ट्रांसपेरेंट ब्लॉक हील सैंडल को शामिल कर सकती हैं। ऐसी फुटवियर डिजाइन आपके पैरों को अट्रैक्टिव बनाने का मदद करेंगे और आपके लुक को स्टाइलिश बना देंगे। 


पीच कलर ब्लॉक हील

आप अगर नए साल के खास मौके पर दोस्त या फैमिली वालों के साथ किसी पार्टी में शामिल होने वाली हैं, तो अपने पार्टी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए वेस्टर्न आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत पीच कलर ब्लॉक हील को शामिल कर सकती हैं।