रांची एक्सप्रेस ब्यूरो देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 28वें दिन बुधवार को अहले सुबह 4:29 बजे बाबा मंदिर का पट खुलने के साथ ही जलार्पण शुरू हो गया।मंदिर प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे दिन में कुल 1,42,844 श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया।इनमें से 3,439 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन, 38,152 ने बाह्य अर्घा और 1,01,253 ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से जलार्पण किया।ब्रह्ममुहूर्त से ही कांवरियों की कतारें लगी रहीं और देर रात तक बोल बम के जयघोष के साथ जलार्पण का क्रम जारी रहा।
देवघर में श्रावणी मेला के 28वें दिन 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


.jpg)



