BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पालोजोरी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस


• सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों और 25 पंचायतों में गूंजा देशभक्ति का नारा

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : आजाद भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पालोजोरी प्रखंड में देशभक्ति का जज्बा चरम पर रहा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय से लेकर सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और 25 पंचायत सचिवालयों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया।

शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख उषाकिरण मरांडी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन, बाल विकास, कल्याण, शिक्षा, सहकारिता विभाग के पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर सुकान्त त्रिपाठी, थाना प्रभारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पुलिस इंस्पेक्टर सुकान्त त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में, थाना प्रभारी संजय कुमार ने पालोजोरी थाना में, थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने खागा थाना में, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी और पशु चिकित्सालय में डॉ. ब्रजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन चंदा कुमारी ने ध्वजारोहण किया। निजी विद्यालयों में सनरेज हाई स्कूल में निदेशक ओमप्रकाश सिंह, विकास हाई स्कूल में कृष्ण कुमार और यूएमएस लोरियो में 
मुकेश महाराज ने तिरंगा फहराया।

पालोजोरी की सभी 25 पंचायतों में भी मुखियाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 
पालोजोरी पंचायत में अंशुक साधु, बसबुटिया में सलमा खातून, बगदाहा में गोलक बिहारी यादव, सगराजोर में शोएब अंसारी, बरजोरी में सुनीता देवी, मटियारा में नौशाद हक, रघुवाडीह में शकीला बानू, जीवनाबन्ध में सालखून बीबी, दुधानी में नगमा बेगम और भुरकुंडी में सुनीता मुर्मू ने ध्वजारोहण किया।

जेएमएम प्रखंड कार्यालय और ब्लॉक रोड स्थित विधायक चुन्ना सिंह के कैम्प कार्यालय में भी झंडा फहराया गया। सभी बैंकों में शाखा प्रबंधकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। केजीबीवी, विकास हाई स्कूल, सनरेज हाई स्कूल, उत्क्रमित मिडिल स्कूल फाड़ासिमल और लोरियो के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, एकांकी और हैरतअंगेज करतब पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। विकास हाई स्कूल, सनरेज और केजीबीवी की प्रस्तुतियों को मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा और तालियों से प्रोत्साहित किया।