BREAKING NEWS

logo

सारठ में एसआईआर- 2026 को लेकर बीडीओ ने बीएलओ व सुपरवाइजर संग की विशेष बैठक


• छुटे हुए मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरकर 24 घंटे में ऑनलाइन कराने का निर्देश

• 91 फीसदी गणना प्रपत्र ऑनलाइन होने की दी जानकारी

सारठ (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बीएलओ व सुपरवाइजर संग विशेष बैठक की। 

बैठक के दौरान अब तक में जिन बूथों का गणना प्रपत्र भरने का कार्य पूरा हुआ है। वैसे बूथों से संबंधित बीएलओ व पर्यवेक्षक से बारी-बारी से पूरी जानकारी लेते हुए जमा नहीं होने का कारण भी जाना।

कई बीएलओ द्वारा बताया गया कि बार-बार कहने के बावजूद मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा नहीं किया जा रहा है। कहा कि खेती के कार्यों में व्यस्त होने के कारण भी कई मतदाता फार्म भरकर जमा नहीं करने की बात कहते हैं। जिस पर बीडीओ ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि वैसे मतदाता से सुबह या शाम के वक्त उनके घर जाकर फार्म प्राप्त करें।

अगर मतदाता फार्म भरने में अक्षम है तो उससे जानकारी प्राप्त कर वोलेंटियर व बीएलए टू समेत गांव के बुद्धिजीवी लोगों का सहयोग लेकर हर हाल में 24 घंटे के अंदर फार्म प्राप्त कर लें। अन्यथा जिम्मेदार बीएलओ होंगे और संबंधित बीएलओ पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। 

 बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा की प्रखंड क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य मे गणना प्रपत्र भरकर ऑनलाइन करने का काम 91 फीसदी पूरा हो चुका है। छूटे हुए प्रपत्र को शनिवार तक जमा करने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्राप्त प्रपत्र का ससमय ऑनलाइन किया जा सके। 
बैठक में सुपरवाइजर दिलीप भोक्ता, बिकी आनंद, गौतम कुमार, बीएलओ शोभा कुमारी, गीता देवी समेत कई अन्य मौजूद थे।