मिसेज़ झारखंड बनने पर अंजलि मजूमदार को भाजपा नेताओं ने दी बधाई
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : जसीडीह की अंजलि मजूमदार मिसेज़ झारखंड बनने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बधाई दी गईं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, मुकेश पाठक, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जसीडीह नगर महामंत्री संजय मजूमदार, संतोष उपाध्याय, ललन दुबे, राजन सिंह, कुसुम सिंह, मंजू पासवान, सुमन केसरी, मनीष सिंह, बलदेव दास, मिथिलेश सिंह, अमर पासवान सहित अन्य ने अंजलि को सम्मानित कर बधाई दीं।
नेताओं ने कहा कि जसीडीह देवघर में पली-बढ़ी और पढ़ाई करने वाली अंजलि ने कला के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर मिसेज़ झारखंड का खिताब हासिल किया है। यह पूरे देवघर जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने देवघर का नाम रोशन किया है, इसके लिए भाजपा परिवार की ओर से ढेर सारी बधाई।






