BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भूत बंगला स्थित बरनवाल समाज के कांवरिया सेवा शिविर का समापन, सेवादार सम्मानित


• कांवरिया शिविर के जरिए बरनवाल समाज ने सेवा की मिसाल पेश की है : डॉ. सुनील खवाड़े 

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर‌ : कांवरिया पथ स्थित भूत बंगला में बरनवाल नवयुवक संघ द्वारा संचालित मासव्यापी निःशुल्क सेवा शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। वर्ष 2000 से लगातार चल रहे इस शिविर में पूरे श्रावण माह कांवरियों के लिए जलपान, विश्राम, प्राथमिक उपचार और ठहराव की व्यवस्था की गई थी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े शामिल हुए। उन्होंने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि कांवरियों की सेवा साक्षात शिव आराधना है। बरनवाल समाज वर्षों से इसे निभा रहा है, जो अनुकरणीय है। सेवा का यह भाव केवल सावन तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष मानव सेवा के रूप में जारी रहना चाहिए।

कार्यक्रम में ओंकारनाथ बरनवाल ने कहा कि समाज के युवाओं ने एक महीने तक निस्वार्थ भाव से सेवा कर पुण्य अर्जित किया है।

इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्रा, धनंजय खवाड़े, मंजू बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, सुधांशु शेखर बरनवाल, अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल, टिंकू बरनवाल, राजन शशि, प्रेमलता बरनवाल, सागर बरनवाल, नीरज बरनवाल, रोहित पांडेय, मनोज पांडेय, महेश राउत समेत समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।