भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार केसरी के निधन पर शोक, नेताओं ने जताई संवेदना
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार केसरी के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर है।
उनके निधन की सूचना पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विशाखा सिंह, सचिन सुल्तानिया, मिथिलेश सिन्हा, अमर पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
नेताओं ने कहा कि राजकुमार केसरी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और देवघर में भाजपा के संगठन को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कठिन समय में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा।






