देवघर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद
देवघर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद.
■ 10-15 हजार में बेचते थे चोरी की गाड़ियां.
अमित कुमार
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो,
देवघर : पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर 03 जुलाई 2026 को चलाए गए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पालाजोरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पालाजोरी थाना पुलिस ने अनारकली हाई स्कूल, पालाजोरी के समीप छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने संजय चार, 32 वर्ष, पिता सुबोध चार, निवासी खामारबाद, थाना बिन्दापाथर, जामताड़ा को चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ पकड़ा।
संजय से पूछताछ के बाद पुलिस ने धीरेन मंडल, 21 वर्ष, पिता सुनिल मंडल, जसोबाँध, पथरौल, देवघर और केदार मंडल, 38 वर्ष, पिता सिद्धु मंडल, बड़बाद, चितरा, देवघर को भी गिरफ्तार किया।
तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई कुल 09 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइकों को सिर्फ 10-15 हजार रुपये में बेच देते थे।
पुलिस ने सभी बरामद वाहनों को जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





