सिल्ली विधायक अमित महतो ने सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र मे पांच योजनाओं का किया शिलान्यास
सिल्ली : विधायक अमित महतो ने ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सोनाहातु प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु मे दस अदद शौचालय में मो् सरस्वती देवी के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया व उलीडीह मे आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का सत्य देवी,चोकाहातु मे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण का मों जानकी देवी, ओड़ेदारू मे आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का भानुमती देवी, एवं लांदुपडीह मे स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण मो् रुकमनी देवी और बारेडीह मे आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण मो् धनपति देवी के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इन सभी का निर्माण विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा आज जिन पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। ये आपके विश्वास की नींव हैं।विकास की रोशनी गांव की गलियों तक पहुंचेगी और आज उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।कार्यक्रम में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता में क्रमशःपूर्व प्रखंड अध्यक्ष हलधर महतो,सचिव छुटू मुंडा,जीतराय महतो,बासूदेव महतो,दीनबंधु महतो,निरंजन महतो,किरिटी महतो समेत ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।




