BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला और रक्षाबंधन को लेकर जसीडीह में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, अखाद्य रंग वाले लड्डू नष्ट


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर राजकीय श्रावणी मेला और रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जसीडीह क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कुल 23 होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें मुन्नी लाल स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स, हरीलाल भोजनालय, महादेव भोजनालय, उत्तम भोजनालय, गोलू स्वीट्स, रमेश भोजनालय, माँ दुर्गा स्वीट्स, पप्पू स्वीट्स, सौरभ स्वीट्स, कैलाश होटल, जनता होटल, रोहिणी मिष्ठान भंडार, मेहर स्वीट्स, अर्बन स्वीट्स आदि शामिल हैं।

जांच में हल्दी पाउडर, गरम मसाला, दाल, पनीर, चिली सॉस, टोमैटो सॉस, चटनी, सांभर, सब्जी, जलेबी, बूंदी, लड्डू, बर्फी सहित कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण, स्वच्छता और FSSAI लाइसेंस की जांच की गई। एक्सपायरी डेट की भी जांच की गई।

जांच के दौरान अखाद्य रंग पाए जाने पर 8 किलो बेसन लड्डू, 5 किलो मोतीचूर लड्डू, 02 किलो सब्जी और चटनी तथा स्टार्च पाए जाने पर 08 किलो बर्फी को मौके पर ही नष्ट किया गया।

विभाग ने सभी कारोबारियों को सुरक्षित भंडारण, स्वच्छता और वैध लाइसेंस रखने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि मानकों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई होगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट और FSSAI लोगो अवश्य जांचें।