BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तक्षशिला विद्यापीठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


• 20 अगस्त से शुरू होंगी डिजिटल कक्षाएं

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बैद्यनाथधाम : तक्षशिला विद्यापीठ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक‌ अशोकानंद झा रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यापीठ के निदेशक शुभ भट्टाचार्य, प्राचार्य डॉ. के.डी. विश्वास एवं पी.ओ. ओम नेहा झा ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निदेशक और प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

क्रीड़ा शिक्षक संदीप कुमार के मार्गदर्शन में चारों सदनों के छात्रों ने विंग कमांडर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में परेड की सुंदर प्रस्तुति दी। म्यूजिक ग्रुप के छात्रों ने देवाशीष सिकदर और ध्रुव दास के मार्गदर्शन में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। वहीं नृत्य शिक्षिका श्रेया कश्यप के निर्देशन में देशभक्ति नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। 

कला शिक्षक अमर मित्रा के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय परिसर को विभिन्न कलाओं से सुसज्जित किया।

कार्यक्रम में शंभू नाथ झा, डॉ. सविता कुमारी, डॉ. श्यामा झा, प्रफुल कुमार सिन्हा, भानु प्रताप दुबे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा ने अपने संबोधन में युवा शक्ति को संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जूनियर विंग के छात्रों को बैगलेस करने का निर्देश देते हुए 20 अगस्त से डिजिटल कक्षाओं के शुभारंभ‌ की भी घोषणा की।

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 12वीं विज्ञान की छात्राओं धृति सिन्हा और ऐश्वर्या ने किया। प्राचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में तक्षशिला परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना की।