BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चंदा चोरी और खनन संशोधन विधेयक के विरोध में इंटक और महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : मधुपुर प्रखंड के पटवाबाद पंचायत में चंदा चोरी प्रकरण और खनन एवं खनिज विकास संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में देवघर जिला इंटक और जिला महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संताल परगना प्रभारी अजय कुमार, जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष सुभाष, सलमा बीवी, रशीदा बानो, मीना बेगम, सबला खातून, फातिमा खातून, नूर खातून, फिरोजा बेगम, हसीना बीवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस मौके पर अजय कुमार ने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक राज्य के खनिज अधिकार और राजस्व पर सीधा हमला है। झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक यहां के मूलवासियों का है। इस विधेयक के जरिए केंद्र सरकार झारखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है और इसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र ही भगवान के नाम पर राजनीति करना और आस्था के साथ खिलवाड़ करना है। इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि असली चेहरा सामने आ सके।

जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि चंदा महज धनराशि नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था और विश्वास है। चंदे से जुड़ी अनियमितताओं को दबाने और दोषियों को बचाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।