BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर फुटबॉल क्लब का हुआ उद्घाटन, फुटबॉल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच : मंत्री हफ़ीजुल हसन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : स्थानीय डाक बंगला मैदान में फुटबॉल क्लब का उद्घाटन प्रदेश के केबिनेट मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया. मौके ओर उन्होंने कहा कुछ दिन पूर्व मधुपुर के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर मंच देने और यहां की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी. आज उसी संकल्प को मधुपुर FC के उद्घाटन के साथ धरातल पर साकार किया गया है. उन्होंने कहा कि मधुपुर की फुटबॉल से एक गौरवशाली पहचान रही है. यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल बेहतर मंच, सही मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है. मधुपुर FC के रूप में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का एक मजबूत मंच मिलेगा. हमारा प्रयास है कि यहां के खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी मधुपुर का नाम रोशन करें. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को बेहतर तालीम, अच्छे संस्कार और सही दिशा दें. बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं. परिवार का मार्गदर्शन और समाज का सही मंच मिल जाए तो हमारी नई पीढ़ी बहुत आगे जा सकती है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे.