मैजिक ने स्कूटी में मारी टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
• घायल को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
• दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर बूढ़ीकुरवा के समीप हुई घटना
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीकुरवा के समीप मैजिक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी मैजिक वाहन बूढ़ीकुरवा के समीप एक पेड़ा दुकान के पास अचानक मुड़ने से स्कूटी से टकरा गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दोमुहानी गांव निवासी राकेश मरांडी के रूप में हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने घायल की मदद कर तालझारी थाना को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


.jpg)



