BREAKING NEWS

logo

एसआईआर-2026: एसडीओ रवि कुमार निकले घर-घर, मतदाताओं को भरवाया इन्यूमरेशन फॉर्म.


■ 29 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, बीएलओ को फॉर्म जमा करें मतदाता. 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) जोरों पर है। इसे सफल बनाने के लिए देवघर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार गुरुवार 02 जुलाई को फील्ड में उतरे और नगर निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर निरीक्षण किया।

जानकारी हो कि यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभियान को गति देने के लिए एसडीओ ने बीएलओ के साथ विभिन्न मोहल्लों का दौरा किया और मतदाताओं से सीधे बातचीत की।

इस दौरान एसडीओ ने नागरिकों को इन्यूमरेशन फॉर्म सौंपे और उन्हें सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि बीएलओ हर घर में आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म की दो प्रतियां दे रहे हैं। 

एसडीओ ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर हस्ताक्षर करें और एक प्रति अपने बीएलओ को जमा कर दें। फॉर्म की दूसरी प्रति पावती के तौर पर अपने पास रख लें, जो आगे प्रमाण के रूप में काम आएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी मतदाता अपना फॉर्म जमा करेंगे, उनका नाम 05 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन में शामिल किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करने की अपील की है।