BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह 4:13 बजे खुले बाबा मंदिर के पट


• जलार्पण के लिए उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 18वें दिन रविवार को बाबा नगरी पूरी तरह शिवमय हो गई। भोर से ही देशभर से आए शिवभक्तों की भीड़ बाबाधाम की ओर बढ़ती नजर आई।

मंदिर के पट आज प्रातः 4:13 बजे खुले। परंपरा के अनुसार सरकारी पूजा के बाद आम कांवरियों के लिए जलार्पण शुरू कर दिया गया। रात से ही कतार में खड़े श्रद्धालु "बोल बम" के जयकारे लगाते हुए गर्भगृह की ओर बढ़ रहे हैं।

सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के जयघोष से पूरा रूट लाइन गूंज रहा है। सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बीएड कॉलेज से बाबा का जयकारा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। केसरिया वस्त्रों में रंगे शिवभक्तों का उत्साह और अटूट आस्था देखते ही बन रही है।

जिला प्रशासन ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पर स्वास्थ्य शिविर, पेयजल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की यह भीड़ पूरे दिन जारी रहने की संभावना है।