BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गोड्डा में बच्चा चोरी Uproar in Godda over suspected child abduction; villagers apprehended a mentally challenged youth and handed him over to the police.के शक में हंगामा, मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा.


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : महगामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव के पास शुक्रवार को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कोयला गांव का एक नाबालिग बाइक से घर लौट रहा था। खैराटीकर के पास एक युवक ने उसे रोकने का इशारा किया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को नशा सुंघाने की कोशिश की, जिससे उसे चक्कर आने लगा। नाबालिग के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और युवक को पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची हनवारा थाना पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर थाने लाया।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रथम दृष्टया मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।