BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया, पौधरोपण व जूस वितरण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण के जन्मोत्सव को 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने की कार्यक्रम के दौरान आचार्य बालकृष्ण के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया  इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण एवं पौधरोपण किया गया साथ ही आम लोगों के बीच पतंजलि जूस का वितरण भी किया गया अध्यक्षीय संबोधन में नवीन कांत सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनके जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रकृति पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है कार्यक्रम में सरदार भूपेंद्र सिंह रणधीर कुमार गुप्ता सरदार देवेंद्र सिंह पुष्पा शक्ति पिंकी खेतान प्रभात खेतान पप्पू सिंह गुरदीप सिंह राजेंद्र सिंह सावन कुमार रमेश सिन्हा ममता कंधवे जोशी कुमारी सहित पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।