BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मर्सी हॉस्पिटल में एडवांस आर्थ्रोस्कोपिक घुटने की सर्जरी, गिरिडीह में बढ़ी आधुनिक ऑर्थोपेडिक सुविधा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह ने ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। अस्पताल में एडवांस आर्थ्रोस्कोपिक घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। अस्पताल के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मरीजों को घुटने से जुड़ी जटिल समस्याओं के लिए आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि की-होल तकनीक पर आधारित आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी में छोटे चीरे के माध्यम से घुटने के अंदर की समस्या का उपचार किया जाता है। इसमें एसीएल (ऐसीएल ) रिकंस्ट्रक्शन और मेनिस्कस रिपेयर जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। एसीएल चोट के कारण घुटने में अस्थिरता, चलने-फिरने में परेशानी तथा बार-बार घुटना मुड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस सर्जरी को मर्सी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रोईश उद्दीन, एमबीबीएस , एमएस (ऑर्थोपडिक्स ) ने किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सुविधा के शुरू होने से गिरिडीह और आसपास के मरीजों को एडवांस ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी। डॉ. रोईश उद्दीन ने कहा कि मर्सी हॉस्पिटल में किफायती कीमत पर एडवांस आर्थ्रोस्कोपिक घुटने की सर्जरी शुरू करना मरीजों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक, मरीज-केंद्रित और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्पताल ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीजों की स्थिति के अनुसार व्यापक पोस्ट-ऑपरेटिव केयर और फॉलोअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी