BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

खरगडीहा में दुर्गा पूजा समिति की बैठक: नई कमेटी का गठन, पूर्व कार्यों की सराहना और दिवंगतों को श्रद्धांजलि


 रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ 

खरगडीहा: आगामी भव्य दुर्गा पूजा और नवरात्रि महोत्सव के सफल संचालन को लेकर जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सुंदर राम भदानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पूर्व समिति सदस्य स्वर्गीय अशोक भदानी के योगदानों को याद किया। उनके द्वारा किए गए पूर्व के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया गया।बैठक में कमिटी के सदस्यों के द्वारा वर्ष 2025 की पूजा का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में भैरो थान तालाब के पूर्व दिशा में मिट्टी भराई और सामाजिक सहयोग से समतलीकरण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।आगामी दुर्गा पूजा में बिजली और लाइटिंग व्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ लाउडस्पीकर, टेंट, स्टेज, कुर्सी, गद्दा और तिरपाल आदि के लिए एक विशेष टीम बनाई गई, जो संबंधित लोगों के साथ मिलकर काम करेगी। वही निर्णय के अनुसार दुर्गा पूजा समिति की बैठक अब प्रत्येक रविवार को होगी, तथा शनिवार को बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की चंदा राशि पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप सत्यनारायण प्रसाद साहू, रविकांत भदानी, रविन्द्र साव, अनूप राम, जीबलाल साव,संतोष कुमार दास,अनूप साव, सुमित साहू, संजय साव , भीम साव, विजय साव, पिंटू साहु, सूरज साव, मनीष साव, रॉकी साव , सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे