BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का गणना चरण पूरा, 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर एल 2026 का गणना चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता में बताया कि विधानसभा वार ऐनुमैरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा एएसडीडीएफ एब्सेंट शिफ्टेड  डेड  डुप्लीकेट आलरेडी एनरोॉल्ड फेक  के रूप में चिह्नित मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है जिले में कुल 21,12,570 मतदाताओं में से 18,37,010 मतदाताओं के ऐनुमैरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया है। वहीं 2,75,560 मतदाता विभिन्न कारणों से अंकलेक्टबल श्रेणी में पाए गए इनमें 96,927 स्थायी रूप से स्थानांतरित 56,913 मृत 56,028 अनुपस्थित 47,073 पहले से अन्यत्र पंजीकृत तथा 18,619 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची एवं एएसडीडीएफ सूची का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों पर किया गया है। साथ ही यह सूची सीईओ झारखंड की वेबसाइट एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी दावा एवं आपत्ति की अवधि 5 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं तथा नाम जोड़ने हटाने या संशोधन के लिए आवश्यक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन बीएलओ ईसीनेट मोबाइल ऐप अथवा वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी किया जा सकेगा निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज होने की पुष्टि करें यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है या गलत मतदान केंद्र में दर्ज है तो निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से सुधार कराएं विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। पहला विशेष शिविर 8 एवं 9 अगस्त जबकि दूसरा विशेष शिविर 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा इसके अलावा 15 अगस्त को पंचायत भवनों में ग्राम सभा तथा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम टू रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है