BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही पावन कलश वंदन यात्रा का बुधवार को गिरिडीह में भव्य स्वागत किया गया वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पावन माटी से युक्त यह यात्रा रांची से विभिन्न जिलों और प्रखंडों का भ्रमण करते हुए गिरिडीह पहुंची गिरिडीह शहर के बड़ा चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से कलश यात्रा का स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु  सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने संत गुरु रविदास महाराज के समरसता  समानता मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को जाति पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम सेवा समानता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है उनकी 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह कलश वंदन यात्रा समाज में एकता भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रेरणादायी अभियान हैnइस अवसर पर रंजीत कुमार राय शालिनी बैसाखीयार चुन्नूकांत प्रो. विनीता कुमारी, संजीव कुमार संदीप डंगेच सिकंदर हेंब्रम अरुण हजरा देबराज मुकेश जालान डॉ. शैलेंद्र चौधरी दीपक यादव सुरेश मंडल राजेश जायसवाल मिथुन चंद्रवंशी जयशंकर सिन्हा सिंकू खिरोधर दास राकेश मोदी संजीत सिंह पप्पू समरदीप टिंकू सिन्हा नीलू सिन्हा सोनू चौरसिया श्रेयांश सौरभ संतोष गुप्ता अशोक केशरी सुरेश गुप्ता रामबाबू साव मक्खन चंद्रवंशी उज्वल साव सन्नी चौरसिया गंगाधर दास लखन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे