बिरनी में खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन
काला विधेयक के खिलाफ आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो द्वारा गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में सोमवार को बिरनी प्रखंड में बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार के प्रस्तावित खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया बैठक के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के हितों के खिलाफ है बिरनी प्रखंड की सभी 28 पंचायतों के गांव गांव तक इस विधेयक की जानकारी पहुंचाने और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य दिलीप मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार खनिज संशोधन विधेयक लाकर संघीय व्यवस्था पर प्रहार कर रही है उन्होंने आरोप लगाया कि इसके माध्यम से राज्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से केंद्र और राज्यों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी और झारखंड की जनता इसके खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने झारखंड पर एक और काला कानून थोपने का प्रयास किया है उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्षों का रहा है और जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन करेगी जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक लागू होने से झारखंड सरकार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है इसका सीधा असर राज्य में संचालित जनहित की योजनाओं पर पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है झामुमो नेता नारायण पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के इस विधेयक के खिलाफ पूरे प्रखंड में जोरदार आंदोलन किया जाएगा वहीं मनोज सिंह ने कहा कि झारखंड के हित में भाजपा के सांसदों और विधायकों को भी इस विधेयक का विरोध करना चाहिए बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी ने की जबकि संचालन प्रखंड सचिव कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा एवं राजू अंसारी ने किया कार्यक्रम में प्रखंड कोषाध्यक्ष बहादुर कुशवाहा संतोष पासवान फागू मांझी रिजवी अंसारी प्रमोद सिंह तैयब अली नौशाद अंसारी युगन मंडल सेवा दास हैदर अंसारी मोहन पासवान गौरव पांडेय सीताराम पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे






