BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, टावर चौक पर दिया धरना


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च बस स्टैंड रोड होते हुए टावर चौक पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने एमएमडीआर संशोधन बिल को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि झामुमो इस बिल के खिलाफ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगा इस दौरान संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर कुछ लोग छात्र आंदोलन के नाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से झामुमो नेताओं और एक मंत्री के खिलाफ कथित रूप से गलत नैरेटिव फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने नेताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी और किसी भी अपमानजनक प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से विरोध किया जाएगा प्रदर्शन में जिला महासचिव महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, उप महापौर सुमित कुमार, रॉकी सिंह, अजीत कुमार पप्पू, मुकेश केसरी, दिलीप राजा, भरत यादव, बबली मरांडी, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे