BREAKING NEWS

logo

खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग का आयोजन 26 जुलाई को गिरिडीह में


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल खेलो इंडिया अस्मिता वुशु सिटी लीग का आयोजन 26 जुलाई (रविवार) को गिरिडीह के मोहनपुर स्थित द बैलेंस पाथ एकेडमी में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड वुशु संघ के तत्वावधान में गिरिडीह जिला वुशु संघ द्वारा कराया जाएगा जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप दंगाइच ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को वुशु में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना तथा खेलों के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्ग की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।उन्होंने बताया कि जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता का संचालन वुशु संघ के तकनीकी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की देखरेख में किया जाएगा आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज और खेल सामग्री के साथ उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया गया है।आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, खेल कौशल और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।