स्कूली बच्चों के बीच लायंस क्लब ने बांटे स्कूल बैग और पठन-पाठन सामग्री
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से प्राथमिक विद्यालय पेसरागंढा, बनखंजो में 75 स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विद्यालय के शिक्षकों ने लायंस क्लब के इस सामाजिक कार्य की सराहना की लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि लायंस क्लब लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता रहा है। बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब की ओर से आगे भी बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जाएंगे इस अवसर पर क्लब की ओर से दुर्गा मंडप पेसरागंढा के स्थापना समारोह में पूजा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक्स एवं कॉफी का भी वितरण किया गया कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव डॉ. सुमन कुमार, लायन उदय भादानी, लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन डॉ. दीपक कुमार, लायन सौरव महासेठ, लायन अरुण कुमार साव, लायन राहुल कृष्णा सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे






