BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कीटनाशक दवा पीने से अधेड़ की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद खतरे से बाहर


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

लुप्पी पंचायत के लोधरातरी गांव में गुरुवार को कीटनाशक दवा पीने से एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेंगाबाद स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
बताया जाता है कि लोधरातरी गांव निवासी 47 वर्षीय बुलाकी यादव ने धान की फसल में छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा पी ली। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। चिकित्सकों के उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एसआई जगन्नाथ पान क्लिनिक पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गुस्से में आकर कीटनाशक दवा पीने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।