मिथिलेश यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर
बगोदर/गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला निवासी समाजसेवी मिथिलेश यादव हत्याकांड को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने मिथिलेश यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।इस दौरान जयराम महतो ने कहा कि मिथिलेश यादव समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय और उभरता हुआ चेहरा थे। बीते दिनों एनएच-19 के सर्विस रोड पर उनका शव मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि हत्याकांड के पीछे मुख्य आरोपी की जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।
परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की मांग की है। विधायक जयराम महतो ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
वहीं, कोई विधायक जयराम महतो ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पुलिस-प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। स्मोक पर जेल के अभिनेता दिनेश साहू ललिता कुमारी उमेश प्रसाद महतो जितेंद्र महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।






