ईद मिलाद-उन-नबी पर करहरबारी में आम इंतखाब समारोह, बच्चियों ने पेश की प्रतिभा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस एवं ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर गिरिडीह जिले के करहरबारी पंचायत में आम इंतखाब 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण समाज की बच्चियों द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर आयोजित डिबेट प्रतियोगिता रही। बच्चियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से मौजूद लोगों की खूब सराहना बटोरी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। आयोजन को सफल बनाने में करहरबारी पंचायत मन समिति के सदर अताउर रहमान, सेक्रेटरी मनीर आलम, नूर अहमद, डॉ. कलीम, चांद रशीद, यूसुफ अंसारी, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद अख्तर मास्टर एवं तैयब साहब सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। समारोह ने धार्मिक सौहार्द, सामाजिक जागरूकता, प्रतिभा सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का एक साथ संदेश दिया


.jpg)



