BREAKING NEWS

logo

उपायुक्त के निर्देशानुसार पटमदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित


उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आमजन की सुविधा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान निर्धारित तिथियों के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 155 आवेदकों ने आवेदन किया, जिनमें से सभी आवश्यक प्रक्रिया एवं परीक्षा पूर्ण करने वाले 124 आवेदकों को लर्नर लाइसेंस जारी किया गया। शेष आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों अथवा निर्धारित मानकों की पूर्ति नहीं होने के कारण नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

शिविर में सफल अभ्यर्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, प्रखंड प्रमुख श्रीमती बालिका सोरेन एवं मोटरयान निरीक्षक श्री सूरज हेम्ब्रम द्वारा लर्नर लाइसेंस प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी आवेदकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने की अपील की। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की टीम भी उपस्थित रही।