BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विद्यालय स्तरीय प्रश्न मंच व संस्कृति बोध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विभाग स्तरीय महोत्सव के लिए चयन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में आयोजित विद्यालय स्तरीय प्रश्न मंच एवं संस्कृति बोध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया प्रतियोगिता में विज्ञान  वैदिक गणित संस्कृति बोध  मूर्तिकला  कथा कथन और त्वरित भाषण सहित विभिन्न विधाओं में शिशु  बाल  किशोर एवं तरुण वर्ग के विद्यार्थियों का चयन हुआ  वहीं आचार्य पत्रवाचन के लिए डॉ. ब्रजेश बर्णवाल का चयन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने दीप प्रज्ज्वलन  भारत माता पूजन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया  प्रतियोगिता का विषय प्रवेश गणित प्रमुख अनिल आचार्य विज्ञान प्रमुख निशा श्रेष्ठ तथा संस्कृति बोध प्रमुख दुलारचंद आचार्य ने संयुक्त रूप से कराया उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन  स्वाध्याय और प्रतिभा विकास के लिए प्रेरित किया प्रधानाचार्य आनंद कमल ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अनुशासन  सतत अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में भी विद्यालय के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय अभिभावकों और समाज का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे समारोह का समापन चयनित विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ