BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रजरप्पा में पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप ने एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन


मुकेश के गीतों में भावनाओं की गहराई थी, दशकों बाद भी उनकी लोकप्रियता कायम है : महाप्रबंधक

रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। रजरप्पा कोयलांचल स्थित ऑफिसर्स क्लब में गुरुवार की रात महान पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुकेश के सदाबहार गीतों से सजी संगीत संध्या में पूरा सभागार उनकी यादों और संगीत में डूबा रहा। एक के बाद एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर श्रोता भावविभोर नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, विशिष्ट अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार एवं सम्मानित अतिथि डीएवी झारखंड जोन-डी के एआरओ डॉ. एसके शर्मा ने मुकेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद संगीत संध्या का आगाज हुआ।

मुकेश के सदाबहार गीतों से बांधा समां

पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक पवन कुमार दांगी ने जाने कहां गए वो दिन, जीना यहां मरना यहां, एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है और डम डम डिगा डिगा जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मुकेश के दौर की याद दिला दी। गायिका रूबी ने एक प्यार का नगमा है, इला ने क्या खूब लगती हो, एनके दास ने जनम जनम का साथ है हमारा तुम्हारा एवं लिखे जो खत तुझे, वसीम ने सात अजूबे इस दुनिया में एवं चाहूंगा मैं तुझे शाम सबेरे और विनोद बिहारी चौधरी ने आंखों में काजल है, काजल में मेरा दिल है सहित कई गीत प्रस्तुत किए। वहीं, राजू हलचल ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई।

संगीत सुकून का बेहतर माध्यम : गिरीश कुमार राठौर

महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में संगीत सुकून का बेहतर माध्यम है। मुकेश के गीतों में भावनाओं की गहराई और संवेदनशीलता थी, यही कारण है कि दशकों बाद भी उनकी लोकप्रियता कायम है। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि मुकेश की आवाज में सादगी और अपनापन था, जो सीधे श्रोताओं के दिल तक पहुंचता था। वहीं, डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि मुकेश भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। इससे पूर्व ग्रुप के निदेशक पवन कुमार दांगी ने अतिथियों का बुके, शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम वैद्य ने किया।

शिक्षा और खेल जगत की हस्तियां हुई सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, पुलिस एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य डॉ. आरके साहू, सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के प्राचार्य उमेश प्रसाद, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, पतरातू थाना के एसआई सुजीत सिंह एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रितेश केसरी सहित अन्य लोग शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों की भी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि संगीत समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है और मुकेश के गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवंत हैं।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पीओ ललन कुमार रॉय, एसओपी रामानुज प्रसाद, एसओएम गौतम नाथ, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो, मुखिया किरण कुमारी, अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार, हाजी अख्तर आजाद, अनिल प्रसाद, आदित्य वर्मा, मुकेश दांगी, सुदित सिंह, मनोज महतो, सत्येंद्र कुमार उर्फ छोटू, प्रदीप अग्रवाल, कुसुम देवी, प्रदीप दांगी, गिरीश कुमार, रंजीत चटर्जी, दीपक कुमार, शशिकांत सिंह, संजय दांगी, मो. तबरेज सहित कई लोग उपस्थित थे।