झूलते खुले बिजली तार की चपेट में आया लोहे का चादर, करंट लगने से युवक की मौत
रांची एक्सप्रेस जमुआ गिरिडीह
हीरोडीह थाना क्षेत्र के धीरोसिंगा गांव में दर्दनाक हादसा, पत्नी और दो पुत्रों के सिर से उठा साया
हीरोडीह थाना क्षेत्र के धीरोसिंगा गांव में गुरुवार दोपहर झूलते और खुले बिजली तार की चपेट में आने से गांव के युवक अरविंद राय पिता नारंगी राय की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि पत्नी और दो पुत्रों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि युवक घर के समीप वाहन से लोहे की चादरें उतार रहा था। इसी दौरान चादर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार के खुले होने के कारण लोहे की चादर में करंट दौड़ गया और युवक उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल के पास बिजली का तार काफी नीचे और झु ला हुआ था, जो हादसे का कारण बना। इधर जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा मुखिया अनीता देवी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुस्लिम अंसारी ने पीड़ित को सरकारी लाभ दिलाने भरोसा दिलाया पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया





