BREAKING NEWS

logo

भाजपा सुंदर नगर मंडल के द्वारा विशाल मसाल जुलूस निकाला गया , सुबोध झा, अमित मिश्रा


जमशेदपुर 2 जुलाई आज सुंदर नगर मंडल की ओर से अमित मिश्रा मंडल अध्यक्ष के अगुवाई में विशाल मसाल जुलूस निकाला गया। सुंदर नगर  क्षेत्रों में घूमते हुए सुंदर नगर चौक पर सभा की गई। मसाल जुलूस में  मुख्य रूप से शामिल सुबोध झा सुंदर नगर मंडल के प्रभारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कल जमशेदपुर बंद रहेगा। सभी  दवा दुकान एंबुलेंस को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेगी जनता जनार्दन स्वेच्छा  से बंद करें, और भारतीय जनता पार्टी के बन्द का समर्थन करें। कार्यक्रम में प्रदीप मुखर्जी बीके सिंह सोमनाथ चक्रवर्ती ,भारती संगीता विकास सिंह अजय कुमार एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा की माताऐ एवं स्थानीय लोग शामिल थे