BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ - जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 04 की मौत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

जमशेदपुर : जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर आज तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रेलर / ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री *दीपिका पांडेय सिंह* की छोटी बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक कार में फंसे शवों को गैस कटर से कार काटकर बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।