सैल्यूट तिरंगा के स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह के लिए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को सौंपा गया आमंत्रण
देवघर:
सामाजिक व राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी संस्था ‘सैल्यूट तिरंगा’ के आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में सैल्यूट तिरंगा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को देवघर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। सांसद ने आमंत्रण को सहज स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।
प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को ‘देवघर सेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
इस शिष्टाचार मुलाकात और आमंत्रण के दौरान भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनी झा,बिजया सिंह बबली, रुद्र शंकर शर्मा, उत्तम साह, अलका सोनी , विनय तिवारी,संध्या कुमारी,प्रभात गुप्ता , कमल कश्यप,लक्ष्मी देवी, सुमन केसरी ,कुसुम सिंह,सहित सैल्यूट तिरंगा एवं देवघर के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





