मानगो थाना कांड सं0-201/2026, दिनांक- 20.09.2026, धारा- 304(2) B.N.S. दिनांक-20.09.2026 के अपराह्न समय करीब 14.35 बजे जवाहर नगर, रोड नं0-15, मछली पथ के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा एक लड़की का मोबाइल छिनाई कर भाग जाने के आरोप में कांड दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज के अवलोकन कर उक्त घटनाकारित अपराधकर्मी की पहचान की गई। सूचना के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक (मु0-01) महोदय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचनानुसार रोड नं0-14 जवाहरनगर फॉरेस्ट से घटना कारित करने वाले अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर छिनतई किये गये मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना के समय पहने हुए फूल-शर्ट को विधिवत जप्त किया गया है।
जमशेदपुर में लड़की का मोबाइल छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार






