BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद के कामत में करमा पर्व पर मांदर की धुन पर थिरके विधायक संजय यादव


अखड़ा में फलदार पौधे लगाए, मांदर-नगाड़ा और धुमकुड़िया भवन देने की घोषणा

हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखंड के बनियाडीह बराही पंचायत के कामत उरांव टोला के अखड़ा में बुधवार को प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव शामिल हुए।
समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों को बैच लगाकर एवं झारखंड की पारंपरिक अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इसके बाद अखाड़ा परिसर में विधायक सहित अन्य अतिथियों ने फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने सभी को करमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह हमें पेड़-पौधों और पर्यावरण से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में विधायक ने नागपुरी गीत पर पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर बजाकर आनंद लिया और युवक-युवतियों के साथ थिरकते भी नजर आए। उन्होंने कमिटी को मांदर, नगाड़ा समेत अन्य वाद्ययंत्र देने और स्थानीय लोगों की मांग पर धुमकुड़िया भवन बनवाने की घोषणा की।
वहीं स्थानीय मुखिया सुदामा यादव, हुसैनाबाद उत्तरी से भावी जिप प्रत्याशी डॉ. संतोष राजवंशी, पूर्व मुखिया रामलखन यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम सहित अन्य अतिथियों ने भी शुभकामनाएं दी। दोपहर में हल्की बारिश होने के बावजूद देर शाम तक नागपुरी गीतों पर युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिशंकर पासवान ने किया। मौके पर मुखिया सुदामा यादव, पूर्व मुखिया लालमुन्नी सिंह, सरना समिति अध्यक्ष लालबहादुर उरांव, सचिव मदन उरांव, उपाध्यक्ष रमेश उरांव, सुखाड़ी उरांव, ललन उरांव, शिवनारायण उरांव, मोहन उरांव, अजीत सिंह, गरीबन पासवान, सरस्वती देवी, मनीषा उरांव, लक्ष्मी देवी, निक्की टोप्पो, प्रेमलता कुजूर सहित कई लोग मौजूद थे।