संयुक्त सघन सर्च अभियान में हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर | दिनांक 23.09.2026
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार MGM थाना क्षेत्र के छोटा बाँकी एवं कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में पुलिस, CoBRA, STF एवं झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा आज प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक व्यापक एवं सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।
उक्त अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान दुर्गम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चिन्हित एवं संदिग्ध स्थलों की व्यवस्थित एवं गहन तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के क्रम में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए छिपाकर रखे गए हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद करने में सफलता मिली।
बरामद हथियार एवं गोला-बारूद
कुड़लुंग पहाड़ से—
• 01 इंसास राइफल
• 85 चक्र गोली
• 03 मैगजीन
• 01 सीलिंग
जोभी जंगल, चाकुलिया से—
• 01 AKM राइफल
• 147 चक्र गोली
• 02 मैगजीन
कुल बरामदगी
02 राइफल | 232 चक्र गोली | 05 मैगजीन | 01 सीलिंग
संयुक्त अभियान में शामिल पदाधिकारी एवं बल
• श्री दयानन्द कुमार, DSP, पटमदा
• श्री सचिन कुमार दास, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, MGM
• श्री नीरज कुमार, थाना प्रभारी, बोड़ाम
• श्री राजेश कुमार, थाना प्रभारी, चाकुलिया
• SI सुगना मुंडा, MGM थाना
• ASI मजीउद्दीन, MGM थाना
• CoBRA बल
• AC Akif Wani, CoBRA-209 टीम
• AC Gaurav Sharma, CoBRA-203 टीम
• SI Ramesh Kr Barnwal, JJ
• SI Sandeep Banerjee, JJ
• Assault Group-27, झारखंड जगुआर
• Inspector इश्तियाक अहमद, STF, कोलकाता
संयुक्त सर्च अभियान के दौरान बरामद हथियार एवं गोला-बारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन निगरानी एवं सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा।





