BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एमजीएम थाना क्षेत्र में 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया अवैध ब्राउनसुगर, 02 मोबाइल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 22.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना मिली कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं रिपीट कॉलोनी के आसपास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउनसुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी टीम द्वारा रिपीट कॉलोनी के पीछे, काली मंदिर के समीप त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से क्रमशः: (1) सूरज थापा के पास से 437 पुड़िया एवं (2) करण कुमार के पास से 73 पुड़िया (कुल 510 पुड़िया) अवैध ब्राउनसुगर, 02 अदद मोबाइल फोन तथा 01 पल्सर मोटरसाईकिल (सं0-JH05EJ 5734) बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा अवैध ब्राउनसुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की गई है और इस संबंध में एमजीएम थाना कांड संख्या—112/2026, दिनांक—22.09.2026, धारा—111(2), (ii) बी.एन.एस एवं धारा—21(a), 21(b), 27, 29 NDPS Act. के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।