BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रक्षाबंधन पर 1.52 लाख मंईयां सम्मान योजना लाभुकों को मिली सम्मान राशि


उदय किशोर सिंह 
जामताड़ा। 
जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के बाद अगस्त 2026 की सम्मान एवं पेंशन राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण एवं निर्देशानुसार योग्य लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
रक्षाबंधन के अवसर पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के कुल 1,52,741 लाभुकों को अगस्त माह की सम्मान राशि के रूप में 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि PFMS/DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि कुल 1,05,790 लाभुकों के बैंक खातों में APBS/PFMS के माध्यम से भेजी गई है।
इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79,704, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,844, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,215, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 74 तथा स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,953 लाभुक शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।