BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर डीसी का जोर, आधुनिक तकनीक से जोड़ने के निर्देश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कृषि योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए इसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में आत्मा के माध्यम से किसानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण, कृषि मेला, एक्सपोजर विजिट और प्रत्यक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्ष 2025-26 में किसानों को आईसीएआर एनआरआरआई , कटक समेत अन्य कृषि संस्थानों का भ्रमण कराकर उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। डीसी ने ऐसे कार्यक्रमों को अधिक उपयोगी और परिणामपरक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को जैविक एवं कम लागत वाली खेती के प्रति जागरूक करने के लिए तैयार तकनीकी लिफलेट और बुकलेट का व्यापक वितरण सुनिश्चित करने को कहा। इनमें जीवामृत, बीजामृत, जैविक खेती, कीटनाशक प्रबंधन और नीम आधारित कीटनाशक से संबंधित जानकारी शामिल है।समीक्षा के दौरान सात प्रखंडों में आयोजित कृषक गोष्ठियों, हाइब्रिड मूंग के प्रत्यक्षण और सब्जी प्रत्यक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी ली गई। डीसी ने सफल कृषि तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने और योजनाओं की नियमित निगरानी का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि कृषि योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी, जब किसानों को योजनाओं और आधुनिक तकनीक का वास्तविक लाभ मिले। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत कृषि विभाग एवं आत्मा के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे