BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुमका सांसद नलिन सोरेन पहुंचे सिमलगढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष को पत्नीशोक पर दी सांत्वना


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू को पत्नी वियोग पर सांत्वना देने सोमवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन उनके आवास सिमलगढ़ा पहुंचे।

बता दें कि नरसिंह मुर्मू की धर्मपत्नी शुक्रमुनी टुडू का देहांत शनिवार रात हो गया था।

सांसद नलिन सोरेन ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान उनके साथ पालोजोरी जेएमएम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रहीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।