MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में विजय राऊत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


.jpg)



