मंटू मुर्मू छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर मंत्री से हस्तक्षेप की मांग, वीडियो जारी कर उठाई आवाज
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: छात्र-छात्राओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर मंटू मुर्मू ने वीडियो जारी कर सरकार और संबंधित मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। वीडियो में उन्होंने छात्र-छात्राओं की समस्याओं और उनकी मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित से जुड़े मामले को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। वीडियो में उन्होंने झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से भी इस मामले में पहल करने और छात्र छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करेंगे






