जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 08 नाला सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर हुई।
बैठक में गणना प्रपत्रों के सत्यापन तथा सकारण आदेश निर्गत करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सुनवाई से संबंधित पंजी का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेशकार टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अभिलेखों के उपस्थापन पर भी चर्चा की गई।
अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को SIR 2026 के तहत सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।







