BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला में रिकॉर्ड भीड़: एक दिन में 01 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया रेल से सफर,


• जसीडीह रहा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन 23 अगस्त को भारी भीड़ वाले रविवार को सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित किया। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में आसनसोल मंडल ने एक ही दिन में 1,01,096 श्रद्धालुओं की भीड़ का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया।

इस दौरान जसीडीह स्टेशन सबसे प्रमुख केंद्र रहा, जहां 63,466 श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। वहीं देवघर स्टेशन से 17,770, बासुकीनाथ स्टेशन से 14,434 और बैद्यनाथधाम स्टेशन से 5,426 श्रद्धालुओं ने यात्रा की।

भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य की देखरेख में विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। जसीडीह में 117 नियमित और 30 विशेष सहित कुल 147 ट्रेनें चलीं। देवघर में 22 नियमित और 24 विशेष सहित 46 ट्रेनें, बासुकीनाथ में 22 और बैद्यनाथधाम में 26 ट्रेनें चलाई गईं। इस दौरान रेलवे को कुल 49.27 लाख रुपये की टिकट आय प्राप्त हुई।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 571 लोगों को चिकित्सा सहायता और 10 लोगों को व्हीलचेयर की सुविधा भी प्रदान की।