BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भर्ती सुधार यात्रा जामताड़ा पहुंची, छात्र नेता ने नौकरी व्यवस्था पर उठाए सवाल


जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग

जामताड़ा। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में भर्ती सुधार यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई यह यात्रा झारखंड के विभिन्न जिलों से होते हुए गुरुवार देर शाम जामताड़ा पहुंची। जामताड़ा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य की भर्ती व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि झारखंड के अभिभावकों और अभ्यर्थियों के नौकरी के सपने को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित भ्रष्टाचार के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी नौकरियों को कथित रूप से सिंडिकेट के माध्यम से बेचने की व्यवस्था कायम हो गई है। इसी व्यवस्था में सुधार और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भर्ती सुधार यात्रा निकाली गई है। उन्होंने राज्य के सभी छात्र-युवाओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।